फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 हजार से अधिक किशोर-किशोरियों को नहीं लगी वैक्सीन

विज्ञापन
टीकाकरण केंद्र पर सन्नाटे में बैठे कर्मी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले में टीकाकरण की रफ्तार धीमी चल रही है। जनवरी माह से शुरू हुआ 15 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरियों को टीका लगाने का अभियान अभी तक पूरा नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी टीकाकरण की गति को बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनवरी माह के शुरूआती सप्ताह से 15 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरी के टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी। शुरूआती दिनों में तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीकाकरण में काफी जोर दिया। मगर अब टीकाकरण की यह रफ्तार धीमी हो चली है।
स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 17 वर्ष के 96,756 किशोर-किशोरियों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया है लेकिन यह आंकड़ा अभी तक पूरा नहीं हो सका है। विभाग अभी तक 76,771 किशोर-किशोरियों को ही टीका लगा सका है, यानी कि 79.34 फीसदी।
विज्ञापन

जबकि जिले के 19,985 किशोर व किशोरियों को टीका नहीं लगा है। वहीं अभी तक 70,667 किशोर-किशोरियों को दूसरी डोज लगी है, यानी 73.04 प्रतिशत। अब इन दिनों 50 शैया के वैक्सीन कक्ष में सन्नाटा पसरा रहता है। वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. राकेश सचान ने बताया कि स्कूलों बच्चों की कमी व परीक्षा की वजह से बच्चे वैक्सीन लगवाने में डर रहे है। जिनको प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें