फोटो-24 - आरोग्य मेले का निरीक्षण करते डिप्टी सीएमओ। संवाद
औरैया। स्वास्थ्य महकमे की ओर से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अफसरों ने मेलों का निरीक्षण करते हुए हकीकत परखी।
सर्दी को देखते हुए खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बहुतायत में पहुंचे। सबसे ज्यादा मरीज त्वचा रोग व खांसी से संबंधित रहे। उमरैन पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले का डिप्टी सीएमओ अजय मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार, लैब असिस्टेंट अतीकुर्रहमान, वार्ड बॉय धर्मेंद्र व स्वीपर विकास मौजूद मिले।
आरोग्य मेले में दोपहर 2.30 बजे तक 52 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें 27 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित थे। इसके अलावा 14 श्वांस रोग व आठ मरीज बुखार से पीड़ित रहे। इन सभी की जांच कर दवा दी गई।
बिधूना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गूरा में आरोग्य मेले में दोपहर तक 31 मरीज पहुंचे। बुखार के नौ मरीजों को खून की जांच के बाद दवाएं दी गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककोर में मरीजों को डॉ. अरुण गुप्ता ने देखा। एलटी ने खून की जांच की और फार्मासिस्ट ने दवाएं बांटी। डॉ. अरुण गुप्ता ने बताया दोपहर एक बजे तक 60 मरीज देखे जा चुके हैं। अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार व त्वचा रोग के आए।
फोटो-24 - आरोग्य मेले का निरीक्षण करते डिप्टी सीएमओ। संवाद