फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से घरों में छाया अंधेरा

Mon, 15 Dec 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-01-ट्रांसफार्मर का फाल्ट ठीक करता लाइनमैन। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवा फीडर के पुरवा महिपाल में रखे 65 केवीए ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होना आम समस्या हो चुकी है। एक माह में चौथी बार फॉल्ट होने से 20 घरों के लोग कई घंटे बिजली ठप रहने से परेशान हुए।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब चार बजे के बाद मीटर बॉक्स में आग लगने से फॉल्ट हो गया, इससे आपूर्ति ठप हो गई। रविवार की सुबह तक बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ा। ऐसे में लोग बाल्टी लेकर हैंडपंप से पानी भरकर घर लाने को मजबूर हुए। रविवार दोपहर एक बजे मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने फॉल्ट को ठीक किया, तब आपूर्ति बहाल हो सकी।
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम को विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क कर फॉल्ट होने की सूचना दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। घरों में लगे इन्वर्टर भी ठप हो गए। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर विभाग ट्रांसफार्मर की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट से महिपाल पुरवा में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। लाइनमैन ने फॉल्ट को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें