औरैया। कोरोना के कारण बंद रहे मॉल, जिम और रेस्टोेरेंट सोमवार से खुल गए। इनमें रौनक रही। मॉल में लोगों ने खरीदारी की। रेस्टोरेंट और पार्क में भी भीड़ रही।
पंचायत चुनाव खत्म होते ही तीन मई से लॉकडाउन लगा दिया गया था। इस दौरान सभी प्रतिष्ठान बंद करा दिए गए थे। संक्रमण की रफ्तार कम हुई तो धीरे-धीरे राहत दी जाने लगी। सोमवार को शहर की रौनक पहले जैसे दिखी और व्यापार पटरी पर लौटा। शहर के सभी मॉल, रेस्टोरेंट और छोटे बड़े पार्क खोल दिए गए।
अब सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक बाजारों को खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिम, रोस्टोरेंट, पार्क व मॉल को भी निर्धारित कोरोना गाइड लाइन का पालन कर खोलने की छूट दी गई है। मॉल में खरीदारों की भीड़ रही। सड़कों पर चहलपहल दिखाई दी। डीएम सुनील कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।