फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर बीडीओ सहित तीन अफसरों से स्पष्टीकरण, सचिव निलंबित

विज्ञापन
फोटो-21एयूआरपी-11- गोवंशों का इलाज करते पशु चिकित्सक - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। ब्लाक की भिखरा गोशाला में चारे और पानी के अभाव में गोवंशों की मौत होने पर सोमवार को डीएम ने कड़ा रुख अपनाया। गोवंशों की देखरेख में लापरवाही पाए जाने पर बीडीओ, नोडल अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल गोशाला आश्रय योजना जिम्मेदारों की उपेक्षा के कारण दम तोड़ रही है। सरकार से पर्याप्त धनराशि मिलने के बाद भी गोशालाओं में गोवंशों को सूखा भूसा ही मिल रहा है। बिधूना ब्लाक की भिखरा गोशाला में चार दिन में चार गोवंशों की मौत और दर्जनों गोवंशों के बीमार होने की जानकारी पर डीएम ने कार्रवाई की है। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। भिखरा में लापरवाही पाए जाने पर पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इसके साथ ही देखरेख न करने और शिथिलता बरतने पर बीडीओ बिधूना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, नोडल अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। गोशाला में कार्यरत तीनों सेवादारों को हटा कर नए लोगों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि जिले में जहां भी गोशाला संचालित हो रही हैं, उनमें किसी भी तरह की समस्या नहीं है। सिर्फ देखरेख में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। अगर किसी भी गोशाला में लापरवाही की बात सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीमार पशुओं का किया इलाज
भिखरा गोशाला में गोवंशों की स्थिति जांचने के लिए सोमवार को तहसीलदार गौतम सिंह पहुंचे। वहीं सुबह ही पशु चिकित्सकों की टीम भी पहुंची। यहां पर एक बीमार गोवंश की मौत हो गई। उसका शव हटवाया गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने बीमार गोवंशों का इलाज किया। तहसीलदार गौतम सिंह ने बताया कि मौके पर एक सेवादार मिला। निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
प्रधान से भी जवाब तलब
भिखरा की गोशाला में तहसीलदार की जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान ब्रजेश कुमार व ग्राम पंचायत अधिकारी गबेंद्र कुमार ने गोशाला के अंदर जमा 20 ट्राली गोबर बेच डाला। इसका उनके पास कोई विवरण नहीं मिला। इस पर ग्राम प्रधान से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें