फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से नगदी सहित तीन लाख की चोरी

Wed, 07 Dec 2016 09:53 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
theft in muradganj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में चौराहे के निकट केजीएन मार्केट में चोरों ने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये की नगदी समेत तीन लाख रुपये की कीमत का माल पार कर दिया। चोरों ने पास की ही एक दुकान में सेंध लगने की कोशिश की। वह दुकान में नहीं घुस पाए। सुबह चोरी की घटना से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। चोरी की घटनाओं से व्यापारी दहशत में हैं।
विज्ञापन


कस्बा निवासी नसीम खान पुत्र मुस्तकीम चौराहे के निकट केजीएन मार्केट में अलमदीना मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान किए हैं। मंगलवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये की नगदी व करीब तीन लाख रुपये की कीमत के मोबाइल सेट चोरी कर लिए। चोरों ने इसी रात इस दुकान से कुछ दूर पर चिश्ती मोबाइल सेंटर में भी सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। इसमें वह सफल नहीं हुए।

सुबह दुकान पर पहुंचे नसीम ताले टूटे देखकर सन्न रह गए। दुकान में रखी नगदी व मोबाइल गायब थे। चोरी की सूचना पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस चौकी में दी है।  व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें