फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मिशन शक्ति फेज-5 में चलेगा 90 दिवसीय अभियान

Thu, 25 Sep 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया

सार

औरैया में मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें नुक्कड़ नाटक, कन्या पूजन, स्वावलम्बन कैंप और टॉक शो शामिल हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य बालिकाओं को प्रेरित और सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया। मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 5.0 के तहत चलाए जा रहे अभियान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके जरिए लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत 27 सितंबर को खानपुर चौराहा पर लैंगिक समानता विषय पर नुक्कड नाटक का आयोजन होगा। 30 सितंबर व एक अक्तूबर को कन्या पूजन (मेगा इवेन्ट) का होगा। इसी तरह से अक्तूबर से लेकर नवंबर में आयोजन होंगे। दो दिसंबर को तहसीलों में स्वाबलम्बन कैंप होगा। 24 दिसंबर को जनता इंटर काॅलेज, ककोर में टॉप शो विद आइडियल्स आयोजित होगा। इसमें राजकीय विद्यालयों की कक्षा नौ से ऊपर व विश्वविद्यालय स्तर तक की बालिकाओं के साथ संवाद करते हुए जनपद स्तर पर अपने जीवन में सफलता की सीडियों चढ़ने वाली महिलाओं के साथ न्यूनतम दो घंटे के टॉक शो होगा। इसके बाद इस अभियान का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें