दिबियापुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। छात्राओं ने सुंदर चित्र बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता प्रथम रहीं।
दिबियापुर। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत कस्बा स्थित जीजीआईसी में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हुई। कैनवास पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक चित्र उकेरे। शिक्षकों ने अवलोकन करते हुए परिणाम दिया। इसके अलावा अन्य गतिविधि भी स्कूल में आयोजित हुई।
विज्ञापन
स्वच्छोत्सव-2025 के तहत जिले में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसे लेकर गुरुवार को कस्बा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता सेवा अभियान चलाया गया। साथ ही साथ यहां विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियो, नगर पंचायत कर्मियों व नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने श्रमदान किया। विद्यालय में स्वच्छ भारत विकसित भारत विषय पर चित्रकला की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हुई। विद्यालय की छात्राओं ने इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा आराध्या गुप्ता प्रथम तो जीजीआईसी की शालिनी व युविका दूसरे पायदान पर रहीं। वहीं किसान इंटर कॉलेज की छात्रा लक्ष्मी तीसरे पायदान पर रहीं।