फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से लापता युवती घायल, 23 दिन बाद मिली

Sat, 14 Mar 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। बिधूना रोड स्थित कुदरकोट मोड़ के पास शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मानसिक रूप से बीमार लापता युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

संयोग से उसी समय ऑटो से उसे खोजते हुए पहुंचे परिजन ने भीड़ देखकर वाहन रुकवाया तो युवती को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा पाया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
मैनपुरी स्थित थाना एलाऊ के गांव मलखानपुर निवासी जगपाल सिंह की 30 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार बेटी पुत्री उर्वशी 20 फरवरी को घर से निकल गई थी। इसके बाद युवती की मां माधुरी देवी ने एलाऊ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार उर्वशी को पिछले पांच-छह दिनों से उमरैन व एरवाकटरा गांव में घूमते देखा गया था।
विज्ञापन

शनिवार को युवती की मां माधुरी देवी अपने भतीजे मनोज कुमार और पौत्र शिवा के साथ ऑटो से उसे खोजने निकली थीं। जब उनका ऑटो एरवाकटरा के कुदरकोट मोड़ के पास पहुंचा तो सड़क किनारे भीड़ लगी देख उन्होंने ऑटो रुकवाया। पास जाकर देखा तो उनकी बेटी उर्वशी घायल मिली। बेटी को उस हालत में देखकर मां परेशान हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां गंभीर हालत में उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवती के बारे में परिजन ने सूचना दी थी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें