फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झगड़े में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत

Sat, 14 Mar 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10-मृतक जसवंत सिंह शाक्य। फाइल फोटो
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर के घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसे गांव के कुछ लोगों ने झगड़े में घायल किया था।
विज्ञापन


गांव हरचंदपुर निवासी जसवंत सिंह शाक्य (47) गांव के कुछ माह पहले लोगों ने पीट दिया था। इससे जसवंत सिंह शाक्य की नाक में गंभीर चोट आई थी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां से भी उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उन्हें लखनऊ ले गए।
शनिवार सुबह जसवंत सिंह ने दम तोड़ दिया। बाद में परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। शव देख पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। उसकी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा कृष्णा अभी 10 साल का है। परिजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ की तो झगड़े में घायल होने की बात सामने आई। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क हादसे में लाइनमैन घायल
औरैया। ड्यूटी से घर लौट रहे लाइनमैन की अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर कोतवाली के गांव पढ़ीन निवासी हरिओम (35) विद्युत निगम में लाइनमैन हैं।
शनिवार सुबह हरिओम अपनी ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहे थे। फफूंद रोड स्थित केशव दर्शन वाटिका के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाने से वह घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजा। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें