फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर झोंका फायर, 10 पर केस

Thu, 25 Sep 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया

सार

अछल्दा क्षेत्र के घाटमपुर पुलिया के पास हिस्ट्रीशीटर विपिन पर बुधवार रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से विपिन घायल हुआ, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार नामजद समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
फोटो-25एयूआरपी42 - युवक के शरीर पर गोली लगने से हुए घाव। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधूना। अछल्दा क्षेत्र के गांव घाटमपुर पुलिया के पास बुधवार रात बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों को घेर लिया। बाद में एक युवक पर फायर झोंक दिया। गोली युवक के दाएं हाथ पर लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में खास बात यह निकलकर आई हैं। घायल हुए युवक पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव हरनारायनपुर निवासी विपिन बुधवार रात अपने साथी आशा का बाग गांव निवासी शिवा के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में घाटमपुर पुलिया के पास पहले घात लगाए बैठे तीन बाइक सवार असलाहधारी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बाइक रोकते हुए विपिन पर आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। विपिन अपनी जान बचाकर भागता लेकिन इससे पहले उस पर आरोपियों ने दूसरा फायर झोंक दिया। वह मौके पर ही गिर गया।
फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, जिन्हें आता देख बाइक सवार बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल विपिन को लेकर सीएचसी पहुंची जबकि उसका साथी शिवा मौके से फरार हो गया। सीएचसी में पुलिस की पूछताछ में विपिन ने बताया कि गांव गौतला निवासी रजनेश, नगला रामलाल गांव निवासी सुखानी, राहुल, रौकी समेत 10 लोगों ने उसे घेरा था। आरोप है कि रजनेश के हाथ में लाइसेंसी बंदूक व राहुल के पास तमंचा था। फायर होने पर अफरा-तफरी मच गई थी। गोली लगने से वो घायल होकर जमीन पर गिर गया था। किसी तरह उठकर उसने भागने का प्रयास किया तो राहुल ने तमंचे से उस पर दूसरा फायर कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी यहां पर भी नहीं रुके। बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए दहशत फैलाने का भी प्रयास किया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद विपिन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया। गुरुवार सुबह सीओ पी. पुनीत मिश्रा व थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों ने घटनास्थल से करीब तीन किमी दूर छछूंद बंबा पुलिया के पास एक बाइक व मोबाइल फोन पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि गोली लगने से घायल विपिन पर लूट, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।

जानलेवा हमले के पीछे वर्चस्व की रार
बुधवार रात जिस तरह से हरनारायनपुर निवासी विपिन पर हुए जानलेवा हमले में वर्चस्व की रार बताई जा रही है। घटना का क्राइम सीन सामने आने के बाद तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। खास बात तो यह है कि विपिन पर 14 आपराधिक मुकदमे हैं। पुलिस की डायरी में वो हिस्ट्रीशीटर है। उस पर जानलेवा हमला होता है। फायर कर उसे घायल किया जाता है। बदमाश यहां पर भी नहीं रुकते हैं। बाद में हवाई फायरिंग करते हैं। इस मामले में विपिन का साथी मौके से फरार हो जाता है। हवाई फायरिंग को लेकर उनका मकसद कहीं दहशत फैलाकर वर्चस्व बनाना तो नहीं है। पुलिस इन पहलुओं पर जांच कर रही है।

फोटो-25एयूआरपी42 - युवक के शरीर पर गोली लगने से हुए घाव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें