औरैया। मिशन समाधान के तहत जिले की तीनों तहसीलों में गठित पुलिस, राजस्व व विकास विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंची। जमीन विवाद के मामलों को निपटाया गया। सरकारी जमीनों को भी खाली कराया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। दिन भर चले इस अभियान में कुल 120 मामलों को निपटाया गया।
सदर तहसील औरैया के ग्राम खानपुर, भरसेन, दयालपुर, पढीन, दूधिया खेडा, इकौरापुर, चौकी, महारथपुर, भैरोपुर, पुर्वा रहट, निगडा थाना दिबियापुर के अर्न्तगत ग्राम उसरारी, सेहुद, वैसुन्धरा, चपौली, ऊधौपुर, नानपुर, फफूंद, खगीपुर में सालों पुराने 32 मामलों को निपटाया गया। वहीं बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव खांनजहांपुर चिरकुआ, बिधूना, कुरपुरा बिधूना, भिखरा, कीरतपुर, बेलपुर बेला, रूपपुर सहार, सबहद, पुर्वाबडे, भटौली बिधूना, बिमटामउ, रूरूखुर्द, बराहार, करमूपुर, शिवपुर, पुरवापट्टी, थाना अछल्दा के ग्राम रामपुर वैश्य, तेहराजपुर, बधुआ, भैसोल, बझेरा, मुहम्मदाबाद, आशा, बंशी, ऐल्पी, बैसोली देहात, छछूद, चिमकुनी, सलेमपुर, रामपुर कुवर, थाना बेला के ग्राम बरौली, पटना बेला के सालों पुराने 59 मामलों को हल किया गया।
इसी तरह से अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरपुर ऊंचा, पूठा, अयाना, अनन्तराम, सोनासी, दहियापुर, मलगंवा, भदसान, सबलपुर, आलमगीरपुर, अजुआपुर, रतनपुर गढ़िया, रसूलपुर, कस्बा जाना, राजन्दाजनगर ककरिया के 29 मामलों को हल किया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी इस पूरी कवायद को जांचने के लिए निरीक्षण करते रहे।