फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दुष्कर्म में दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के दो युवकों पर तमंचे के बल पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा है कि एक फरवरी की रात करीब 9 बजे उसके पति खेत में पानी लगाने गए थे।
तभी गांव के दो युवक घर में घुस आए और तमंचे के बल पर दोनों ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। लोक लाज की वजह से उसने यह बात किसी से नहीं बताई। तीन महीने बाद पुत्री गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

आरोपियों द्वारा पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम सहाय सिंह ने बताया कि बुधवार की रात एक महिला ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें