फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे सर पर दुपट्टा, मेरे यार का ....

Thu, 04 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव पंडाल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी  का रोमांच कायम रखने के लिए बुधवार को माध्यमिक शिक्षा के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें एकल नृत्य, ग्रुप डांस के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दर्शकों का दिल खोलकर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत बुद्धमती इंटर कालेज की छात्राओं  ने मां वीणा वादिनी की वंदना गीत के साथ की। नारायण इंटर कालेज की छात्रा श्रेया ने चिटियां कलाइयां वे, ओ बेबी तेरी चिटियां कलाइया वे गीत पर एकल नृत्य कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इसी विद्यालय के बच्चों ने मिक्स डांस प्रस्तुत किया।

 नए-पुराने गीतों से सजे इस कार्यक्रम को मौजूद सभी लोगों ने सराहा। इसी स्कूल की भूमि ने ओ रामजी, बड़ा दुख दीना..., नंदनी ने म्यूजिक बजेगा तो राधा नाचेगी..., रजिया ने मेरा कंगना, झांझर, चूड़ी..., गुलाब सिंह महाविद्यालय की छात्रा कु. रिचा ने डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दो... गीत पर बेहतरीन नृत्य कर सभी जवां दिलों को झुमा दिया। कार्यक्रम में हरे कांच की चूडिय़ां..., मेरे हाथों में नौ-नौ चूडियां हैं..., सक्षम व आकृति ने अरे रे मेरी जान है राधा...गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


पोरवाल रेजीडेंसियल स्कूल के ऋषि ने चुरा के दिल मेरा गोरिया चली गीत पर नृत्य कर मौजूद लोगों की खुल कर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में में स्कूली बच्चों ने ए वतन, ए वतन तुझको मेरी कसम... व कर चले हम फिदा, जान तन साथियो...देशभक्ति गीतों पर अपनी अभिनय कला से दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें