फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 41 डिग्री पर अटका पारा, उमस बढ़ी

Tue, 23 Jun 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -38- पेड़ की छांव में राहत पाते राहगीर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बिधूना। क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को हवाओं की रफ्तार भी बढ़कर 20 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई। लेकिन इससे गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिल सकी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपटल सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने 22 और 23 जून को बारिश की संभावना थी लेकिन क्षेत्र में वर्षा नहीं हुई। इसके चलते उमस और गर्मी का असर बना हुआ हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी में और इजाफा हो सकता है। उधर मंगलवार दोपहर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पेड़ों की छांव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें