फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पारा 44, चले लू के थपेड़े

Tue, 19 May 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23- दोपहर के समय छुट्टी के बाद घर जाते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
औरैया। पिछले तीन दिनों से 42 व 43 के बीच चल रहा अधिकतम तापमान सोमवार को 44 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान इसी तरह 44 डिग्री पर टिका रहेगा। सोमवार को लू ने भी दस्तक दी। ऐसे में दोपहर के समय स्कूलों में छुट्टी के बाद नौनिहाल मुर्झाए चेहरों के साथ घर लौटे।
भीषण गर्मी का प्रकोप अब शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार को पारा 44 डिग्री तक पहुंचा। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा भी देखने को मिला। सोमवार को न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री तक पहुंचा।
विज्ञापन

उधर दोपहर के समय सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। अस्पतालों में भी उल्टी-दस्त और डायरिया के काफी मामले पहुंचे।
-
तीन साल में 18 मई को अधिकतम तापमान
2023-41 डिग्री
2024-45 डिग्री
2025-41 डिग्री
-

खाली पेट धूप में निकलना खतरनाक : डॉ. शाक्य
बिधूना सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि इस भीषण गर्मी से बचाव करने की जरूरत है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। घर से बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढकें।
हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को ठंडक मिल सके। ज्यादा पसीना आने पर ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का सेवन लाभदायक है। खाली पेट धूप में निकलना खतरनाक हो सकता है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
तेज धूप में लंबे समय तक काम करने से बचें। बीच-बीच में छायादार स्थान पर आराम करें। यदि किसी को तेज बुखार, चक्कर, उल्टी, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसी शिकायत हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार कराएं। स्वयं से इलाज करने से बचें। (संवाद)
विज्ञापन

-
सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। लू भी चली है। एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक बने रहने की आशंका है। ऐसे में गर्मी से बचाव करने की जरूरत है।
-डॉ. रामपलट, मौसम वैज्ञानिक

फोटो-23- दोपहर के समय छुट्टी के बाद घर जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें