फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शहर के आसपास की अवैध प्लॉटिंग पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Tue, 19 May 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-29- अवैध प्लॉटिंग पर नोटिस चस्पा करते लेखपाल। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। शहर के आसपास अवैध प्लॉटिंग के कारोबार पर गहरी चोट देने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

तीन-तीन नोटिस पहुंचने के बाद भी नियमों का कोरम पूरा न करने वाली प्लॉटिंग को अब 15 दिन का समय भी बीत चुका है। ऐसे में सोमवार को शहर के आसपास की अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराने की रणनीति बनाई गई।
अवैध प्लॉटिंग पर नोटिस चस्पा होने की कवायद लगातार जारी है। विनियमित क्षेत्र व जिला पंचायत के दायरे में चिह्नित हुई कुल 40 प्लॉटिंग को लेकर तहसील प्रशासन का रुख सख्त है। सोमवार को शहर के आसपास की अवैध प्लॉटिंग का लेखपालों के जरिए सर्वे कराया गया। इसके बाद अधिकारियों ने बैठक कर जरूरी पुलिसबल व बुलडोजर के लिए चिह्नांकन किया गया।
विज्ञापन

सुरान में ढहाई गई अवैध प्लॉटिंग से जुड़े कारोबारियों की शहर के आसपास भी प्लॉटिंग में हिस्सेदारी है। ऐसे में उन प्लॉटिंग को बुलडोजर कार्रवाई के लिए प्राथमिकता से चुना गया। तहसील प्रशासन की ओर से आठ बुलडोजर का इंतजाम अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण के लिए किया गया है। साथ ही पुलिस विभाग को जरूरी पुलिस बल के लिए गोपनीय सूचना भेजी गई है।


पिछले दिनों सात अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराए जाने के बाद से जिलेभर के प्लॉटिंग कारोबारियों में खलबली मची हुई है। सूत्रों की मानें तो अवैध प्लॉटिंग कारोबारियों का नेतृत्व एक सफेदपोश कर रहा है। गैरकानूनी गतिविधि को जारी रखने के लिए नेताओं से जुगलबंदी का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

-

शहर के आसपास की अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाने की तैयारी बना ली गई है। पुलिस से लेकर बुलडोजर का इंतजाम पूरा हो गया है। प्लॉटिंग मानकों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
-अजय आनंद वर्मा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें