फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पारा 44 डिग्री, 27 को बारिश दिला सकती है राहत

Sun, 26 Apr 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-43-शहर में संजय गेट के पास गमछा ओढ़कर जाते बाइकसवार। संवाद
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। शनिवार को 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के चलते धरती तपने लगी। लोग राहत पाने के लिए परेशान नजर आए। हालांकि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 27 अप्रैल को बारिश गर्मी से राहत दिला सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 43 और बृहस्पतिवार को 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच बना हुआ है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार बढ़कर करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है। इससे हल्की राहत तो मिली है लेकिन चिलचिलाती धूप अब भी लोगों को झुलसा रही है।
इस दौरान भीषण गर्मी के बीच दोपहर 12 बजे से शाम 4ः30 बजे तक हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उल्टी-दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। वहीं, नगर पंचायत ने चौराहों व सड़कों के किनारे पानी का छिड़काव कराया ताकि लोगों को कुछ ठंडक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें