फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांच दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, प्रदर्शन

Sun, 26 Apr 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-38-ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कैथावा के गांव बांधमऊ में 20 अप्रैल की शाम सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर जल गया। इससे करीब एक सैकड़ा घरों में आपूर्ति ठप हो गई। पांच दिन बीतने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया की कई शिकायतों के बाद शुक्रवार को कुछ कर्मचारी आए थे और ट्रांसफार्मर खोलकर देखा। उसमें तेल न होने का कारण बताकर ट्रांसफार्मर बदले जाने की बात कहकर कर्मचारी चले गए। इसके बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ग्रामीणों का कहना है की सरकार ने 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का आदेश दे रखा है। इसके बावजूद अधिकारी नहीं सुन रहे है। ऐसी गर्मी में छोटे -छोटे बच्चों का बुरा हाल है और बिना बिजली के जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।
प्रदर्शन करने वालों में शिवम, राम, कल्पना देवी, केतकी देवी, सुनील सविता, हुकुम सिंह, रामजी तिवारी, उपदेश राजपूत, अवनीश यादव, अवधेश शर्मा, देवेश वर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, मंशाराम दोहरे व अखिलेश समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि वर्कशाॅप में ट्रांसफार्मर न होने की वजह से नहीं बदला गया है। रविवार को शाम तक आ जाएगा।
विज्ञापन


फॉल्ट से 12 गांवों में सात घंटे गुल रही बिजली

अछल्दा। बिधूना सब स्टेशन से जुड़ी अछल्दा की 33 केवीए विद्युत लाइन में शनिवार तड़के लगभग तीन बजे फॉल्ट हो गया। इससे कस्बे के साथ फीडर से जुड़े दर्जनभर से अधिक गांवों में लगभग सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। टीम द्वारा मरम्मत के बाद सुबह लगभग 10 बजे आपूर्ति बहाल की गई।
बताया गया है कि बिधूना से अछल्दा आई 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन में बिधूना पावर हाउस के पास तेज आवाज के साथ तार टूट गया। इससे अछल्दा उपकेंद्र से जुड़े रुरुगंज फीडर, गुनौली फीडर व अन्य फीडर से कस्बे सहित गांव तेजपुर अड्डा, जखा, ग्वारी, ढुहल्ला, नए नगला, वंशी, महराजपुर, सलेमपुर, किशोरी का पुरवा, चिंता नगला, विचौलिया सहित अन्य गांवों में बिजली गुल हो गई।
अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिधूना से अछल्दा आई 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन मे बिधूना पावर हाउस के पास फॉल्ट होने की वजह से आपूर्ति ठप हुई थी। सुबह मौके पर मौजूद रहकर कर्मचारियों द्वारा लाइन को सही करवाया गया। उसके बाद सप्लाई को शुरू किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें