फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 41 पहुंचा पारा, 44 के पार पहुंचने के आसार

Mon, 21 Apr 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
छाता लगाकर धूप में जाते बच्चे। - फोटो : छाता लगाकर धूप में जाते बच्चे।
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। जिले में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से चली गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री का इजाफा हो सकता है। इससे पारा 44 के पार जा सकता है। सोमवार सुबह से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।
दोपहर में पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चली गर्म हवा के थपेड़ों के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। वहीं दोपहर डेढ़ से दो बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर सड़कों पर बच्चे बेहाल दिखे।
विज्ञापन

बिधूना में परिषदीय विद्यालय के बच्चे छाता लेकर स्कूल से घर जाते देखे गए। छात्राएं अपने चेहरे को दुपट्टे से ढक कर घर जाती दिखीं। मौसम विशेषज्ञ डॉ.राम पलट ने बताया कि हाल फिलहाल अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार माह के अंत तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार हैं।

बचाव अधिक जरूरी
गर्मी को देखते हुए डॉ. एसपी सिंह का कहना कि स्कूली बच्चे धूप से घर आने के बाद ठंडा पानी पीने के बीमार हो रहे हैं। ऐसे में स्कूल से आने पर बच्चे को पहले कुछ देर ठंडक में बैठने दें। इसके बाद सादा पानी पीने को दें। बाजार में बिक रहे शीतल पेय, बर्फ से बना गन्ने जूस, पेय पदार्थ आदि के सेवन से बच्चे बीमार हो सकते हैं। उनके खान-पान पर विशेष ध्यान रखें।

आज से 7 से 12 बजे तक संचालित होंगे सभी स्कूल
औरैया। जिले में वर्तमान में स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित हो रहे थे। इससे छुट्टी के दौरान घर जाते वक्त बच्चे गर्मी और तेज धूप से बीमार हो रहे। ऐसे में मंगलवार से सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे।
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसे न मानने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गर्मी की मार बढ़ती देख कई शिक्षक संगठनों ने स्कूलों का समय परिवर्तित करने की मांग की थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें