फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पारा पहुंचा 40 डिग्री, आज बारिश के आसार

Mon, 15 Jun 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-39- असजना गांव में सड़क पर सूख रही बारिश से भीगीं मक्का।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। क्षेत्र में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इससे लोगों को गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ा। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि 16 जून को बूंदाबांदी व देर रात बारिश की संभावना जताई है।
13 जून को हुई छह मिलीमीटर बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई थी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। उधर, बारिश के दौरान मक्का आदि भीग जाने पर किसान गांव-गली की सड़कों पर मक्का सूखा रहे हैं।
डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि इस वर्ष मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नौतपा के दौरान भी कई बार बारिश हुई और जून माह में भी दो बार अच्छी बारिश हो चुकी है। हाल की बारिश से खेतों में अभी तक नमी बनी हुई है। इससे कई फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
बारिश के कारण टमाटर समेत अन्य सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं खेतों में पड़ी मूंग और उड़द की फसल भी भीग गई है। धान की नर्सरी तैयार करने का कार्य भी बारिश के चलते प्रभावित हुआ था।
हालांकि पिछले दो दिनों से निकली तेज धूप के बाद किसान फिर से धान की नर्सरी तैयार करने में जुट गए हैं। 16 जून को फिर बारिश होती है तो इन फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें