फोटो-38- मृत बच्चे को पकड़े बदरिया। स्रोत:वीडियो ग्रैब
औरैया। मां की ममता का सोमवार को ऐसा भावुक दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
यहां एक बंदरिया अपने मृत बच्चे को सीने से चिपकाए पिछले दो दिनों से भटक रही है। वह अपने कलेजे के टुकड़े को छोड़ने को कतई तैयार नहीं है। वह बार-बार मृत बच्चे के मुंह को चाटकर उसे उठाने का असफल प्रयास करती दिख रही है।
इंसान हो या जानवर, मां की ममता का यह रूप सोशल मीडिया और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो शहर के मोहल्ला ब्रह्म नगर का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।(संवाद)