बिधूना। मानसिक कमजोर बेटी के गर्भवती होने की जानकारी पर मां थाने गई। तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए बिधूना भेजा है।
बेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 18 वर्षीय बेटी की का पेट देख उससे पूछताछ की। इस दौरान युवती ने उसके साथ चार माह पहले दुष्कर्म होने की बात बताई। पूछने पर उसने मोहल्ले के पिंटू बाथम का नाम बताया। बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी पर युवती की मां सन्न रह गई। बाद में महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। उसने बताया कि पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
बताया कि करीब चार माह पहले युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने मां की तहरीर पर पिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाना पुलिस दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगी है। युवती मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।