औरैया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को होगा। जिला जज डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना के निर्देश पर मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में न्यायिक अधिकारियों ने बैठक कर लोक अदालत को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई। बैठक में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में न्यायिक अधिकारियों ने आम जनमानस को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने की बात कही। वहीं, बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर कम ऋण वसूली के मामलों को अधिक से अधिक निस्तारित कराए जाने, अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श कर सभी न्यायालयों में अधिक से अधिक नोटिस तामील कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिला जज (प्रथम) राजेश चौधरी, प्रधान न्यायाधीश परिवार कल्याण रनंजय कुमार वर्मा, अपर जिला जज (एफटीसी द्वितीय) सुनील कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जीवक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिवाकर कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन सुरभि श्री गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट मेहर जहां, सिविल जज जूनियर डिवीजन बिधूना नेपाल सिंह, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रियल शर्मा, कोर्ट मैनेजर आदि मौजूद रहे।