फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगा किसान संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। भारतीय किसान संघ किसानों की हर समस्या का समाधान कराने का पूरा प्रयास करेगा। यह निर्णय दिबियापुर में हुई संगठन की जिला स्तरीय बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह गौर के आवास पर हुई बैठक में संघ के प्रांतीय अधिकारी एवं औरैया जिले के प्रभारी डॉ.सर्वेश सिंह भदौरिया ने जिले के कार्यकर्ताओं से किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ प्रत्येक परिस्थिति में सहयोग करने पर बल दिया।
जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह गौर ने बताया कि संघ लगातार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयत्नशील है। अधिकारियों से संपर्क कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को हल कराया जा रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, रामनिवास शुक्ला, अनिल गुप्ता, जिला मंत्री रामाधार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें