फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालने पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना(औरैया)। शांति समिति की बैठक गुरुवार को अयाना थाना परिसर में हुई। बैठक में एसडीएम अजीतमल रमापति ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी, मुहर्रम में जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन

सभी लोग अपने घर पर ही त्योहार मनाएं। सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न दें। झूठी सूचना देने वाले के बारे में पुलिस को बताएं। गणेश चतुर्थी पर कोई पंडाल नहीं लगेगा। घरों में ही गणपति बप्पा की स्थापना कर सकते हैं।
एसएचओ अयाना ललित कुमार ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मास्क का प्रयोग करें, भीड़ एकत्रित ना करें। इस दौरान अफसार आलम, गुड्डू खान, निर्भय सिंह, जयवीर प्रधान, लल्ला सिंह प्रधान, राघवेंद्र पुष्कर, बलवान पुष्कर, बसीर अली व सीपू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें