अटसू (औरैया)। गांव दुर्वीशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह में महिलाओं को जोड़कर व पुराने समूहों के साथ नए समूहों को जोड़कर विस्तार किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनने के गुर बताए गए।
जय भोले महिला ग्राम संगठन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठन करके विस्तार किया गया। इसमें ब्लॉक मिशन मैनेजर जगदीश राजपूत ने समूह से संबंधित महिलाओं को बताया कि इस मिशन में सभी इच्छुक ग्रामीण महिलाएं सदस्य बन सकती हैं। सदस्य बनने पर घर पर ही समूह व सरकार के सहयोग से लघु उद्योग खोल सकती हैं, जिससे माताएं-बहने स्वावलंबी होकर आत्मनिर्भर हो सकेगी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार ने सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर ग्राम संगठन की अध्यक्ष मीरा देवी, सचिव रजनी देवी, के साथ मनोज कुमारी, स्नेह लता, गोमती देवी ने तिलक कर आए हुए सभी अतिथियों उपहार भेंट कर समूह की उपयोगिता दिखाई।