फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा लोगों को मृत दिखाकर राशन कार्ड काटने वाला सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। पिछड़ा वर्ग कल्याण दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने गुरुवार को अजीतमल तहसील का निरीक्षण किया। इसके बाद चंदनापुर दयाल सिंह गांव में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की। हजरतपुर गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत सचिव को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। पंचायत सचिव पर जिंदा लोगों को मृत दिखाकर राशन कार्ड काटने का आरोप है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने तहसील में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका छह माह से अधूरी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे पूरा करने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने वारिसान रजिस्टर, दैवी आपदा से संबंधित रजिस्टर चेक किए। अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि अभी तक कुल 24 किसानों की फसल का दैवी आपदा में नुकसान हुआ है, जिसमें 14 किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। इस पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कानपुर से विद्युत विभाग के डीडी को बुलाकर सत्यापन कार्य पूरा कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।
इसके बाद संग्रह अनुभाग कक्ष का निरीक्षण किया। वसूली कम पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। हजरतपुर के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि हम लोगों को मृत दिखाकर हमारे राशन कार्ड काट दिए हैं। जिस पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक रामराज से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव नीतीश कुमार की रिपोर्ट के बाद राशन कार्ड काटे गए। इस पर अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को पंचायत सचिव नीतीश कुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए। जिससे बाद अपर मुख्य सचिव ने तहसील परिसर में निमार्णाधीन आवासों का निरीक्षण किया। मुख्य रोड पर जलभराव देख उन्होंने जवाब तलब किया तो डीएम ने बताया कि यह नगर पंचायत क्षेत्र में आता है। जल निगम से 14 करोड़ की लागत की जल निकासी की जाएगी। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया।
उधर, अजीतमल में चंदनापुर दयाल सिंह गांव में प्राथमिक विद्यालय में अपर मुख्य सचिव ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की समीक्षा भी की। ग्रामीणों से सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। गांव के धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनके माता-पिता और पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके तीन बच्चे हैं, राशन नहीं मिल रहा है।
इस पर अपर मुख्य सचिव ने पंचायत सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित को हर हाल में सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। गांव में कुल 58 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। इसकी समीक्षा में ओमकार ने बताया कि उन्होंने निजी हैंडपंप लगवाया है। इस पर उन्होंने जांच कराने की बात कही। ज्ञानपुर प्रतापपुर सिंह निवासी एक विवाहिता ने बताया कि मई माह में गांव के नामजद लोग उसका अपहरण कर ले गए। थाने गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उन्होंने सीओ अजीतमल को आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम पंचायत में बनवाई गई इंटरलॉकिंग सड़कों की जांच आरईएस विभाग को सौंपी। शाम तक जांच रिपोर्ट तलब की है। गांव में बान रहे आगनबाड़ी भवन की बिल्डिंग को अधूरा देख नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब दिसंबर 2019 तक काम पूरा करना था तो अभी तक क्यों नहीं हुआ, जिस पर जिलाधिकारी से जवाब तलब किया। प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत बच्चों को जूता, किताबें और बैग वितरण के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी अजीतमल से जवाब तलब किया है। उन्होंने सवाल किया सिर्फ 44 बच्चों को ही ड्रेस क्यों वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें