बिधूना में ऑक्सीटोसिन इंजेक्टशन को लेकर कार्रवाई करतीं औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद व खाद्य अध
- फोटो : AURAIYA
औरैया। खाद्य विभाग और औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को बिधूना व बेला में छापा मारकर दो मेडिकल स्टोरों से प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन के 40 इंजेक्शन बरामद किए।
औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद व खाद्य अधिकारी माता शंकर बिंद की टीम ने बिधूना में कोतवाली के सामने फीडर रोड पर स्थित ताज मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और 23 प्रतिबंधित आक्सीटोसिन के इंजेक्शन बरामद किए। छापे की जानकारी होने पर अन्य मेडिकल स्टोर संचालक शटर गिराकर इधर-उधर हो गए। फिर टीम बेला स्थित लकी मेडिकल स्टोर पहुंची।
यहां से भी टीम ने 17 इंजेक्शन बरामद किए। दोनों अधिकारियों ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें वैधानिक प्रक्रिया के बाद जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।