फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज को जल्द मिलेगी चार मॉड्यूलर ओटी

Fri, 29 May 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अब जटिल ऑपरेशन करवाने के लिए जिले के लोगों को कानपुर का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें सर्जरी की सुविधा चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में मिलेगी।
विज्ञापन

300 बेड के नए भवन में चार मॉड्यूलर ओटी तैयार की जा रही हैं। इस मॉड्यूलर ओटी में अत्याधुनिक मशीनों से ऑपरेशन होंगे। ओटी में सारी व्यवस्थाएं हाईटेक होंगी।
चिचौली मेडिकल कॉलेज में अभी तक ऑर्थो, सर्जरी, प्रसव, आंख, कान, गले सहित अन्य रोगों के करीब 100 तरह के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। आधुनिक ओटी की कमी होने के चलते सर्जन होने के बावजूद भी ऑपरेशन करने के दौरान गंभीर केस में जोखिम रहता था। इसके चलते मजबूरन कुछ मरीजों को कानपुर रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों की समस्या को लेकर कॉलेज के 300 बेड वाली नई बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चार मॉड्यूलर ओटी तैयार की जा रही हैं। इसके लिए अत्याधुनिक मशीनें भी मंगवाई जा चुकी हैं। इन ओटी के लिए फिलहाल ऑक्सीजन सप्लाई लाइन को जोड़ा जाना शेष हैं। हालांकि इन ओटी में मशीनों की शिफ्टिंग शुरू कर दी गई है।
मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में बैक्टीरिया की उत्पत्ति की संभावना कम रहेगी। उपकरणों के मानक, सुरक्षा मानक, सकारात्मक वायु दबाव, उचित रखरखाव रहेगा। स्वच्छ वातावरण, उचित वायु छत प्रणाली, आर्द्रता और परिवेश का तापमान उचित रहेगा।
विज्ञापन


डॉक्टर टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी में ऑपरेशन करने के दौरान इमेजिंग और एक्सरे सुविधा रहेगी। सेंट्रल पाइप लाइन से ऑक्सीजन सप्लाई दी जाएगी। इसके साथ ही आधुनिक एनेस्थीसिया मशीन, सर्जिकल लाइट, मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्लोरोस्कोपी आदि की भी सुविधा रहेगी। ऑपरेशन को डॉक्टर टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर बाहर के विशेषज्ञ डॉक्टर से ऑनलाइन मदद भी ली जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें