फोटो-14- कस्बा के एरवाकटरा मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते लोग। संवाद
- फोटो : बृहस्पतिवार की रात को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्याकर्ता।
कुदरकोट। ब्लॉक एरवाकटरा के कस्बा कुदरकोट में एरवाकटरा रोड पर बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो गया।
सड़क पर गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह होते ही स्थानीय लोगों ने सड़क पर एकत्र होकर जल्द समाधान की मांग उठाई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने की वजह से घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीण कमलेश, राजू वर्मा, राम सतपाल और प्रदीप ने बताया कि हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है। आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।
लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क बदहाल है लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वहीं ग्राम सचिव विमल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही जल निकासी व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।