फोटो01एयूआरपी 43- निरीक्षण के दौरान एक्सईएन मीटर एसएल अग्निहोत्री से जानकारी लेतीं एमडी सौम्या अग?
- फोटो : AURAIYA
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी ने सोमवार को आनेपुर स्थित स्टोर रूम का निरीक्षण किया। जगह की कमी देख डीएम से बात कर समस्या के निदान का आश्वासन दिया। एमडी ने बिजली केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां ओटीएस में अच्छी प्रगति पर बिजली अधिकारियों की पीठ थपथपाई। साथ ही रेवेन्यू की कम वसूली देख अधिकारियों की फटकार भी लगाई।
एमडी सौम्या अग्रवाल ने आनेपुर स्थित स्टोर रूम का निरीक्षण किया। एक्सईएन संतोष कुमार को स्टोर रूम में जगह की कमी पाई। इस संबंध में एमडी ने जगह उपलब्ध करवाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एमडी ने जिले में चलाई गई एक मुश्त समाधान योजना में बकायेदारों के रजिस्ट्रेशन व वसूली की प्रगति देखी।
इसमें औरैया जिले कानपुर जोन में प्रथम स्थान पर आने पर बिजली अधिकारियों को बधाई दी। एक्सईएन संतोष कुमार ने बताया कि जिले को दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है, जो कि कानपुर जोन में सबसे ज्यादा है। साथ ही जिले भर में बड़े बकायेदारों पर विभाग की लेनदारी को लेकर धीमी रेवेन्यू वसूली पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
एमडी ने बिजली अधिकारियों को उपभोक्ताओं को रीडिंग के बाद की जा रही बिलिंग में गड़बड़ी करने पर संबंधित मीटर रीडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक्सईएन सदर संतोष कुमार, एसडीओ, जेई आदि बिजली अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।