01एयूआरपी15 - पानी न आने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : AURAIYA
टंकी की मोटर खराब होने से छछूंद समेत कई गांवों की जलापूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटर सही न होने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
ब्लाक अछल्दा अंतर्गत छछूंद गांव में जल निगम की पानी की टंकी लगी हुई। इस टंकी से गांव के गपकापुर, गौतला, नगलादीन गांव में पानी की सप्लाई होती है। 15 दिन पहले मोटर खराब हो गई, जिसके बाद से गांवों की जलापूर्ति ठप हो गई। मोटर को खराब हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक मोटर को सही नहीं कराया गया।
गांव के लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। वहीं, 15 दिन से मोटर सही न होने के चलते गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने जल्द ही मोटर सही कराए जाने की मांग की है।
इस संबंध में पंप आपरेटर संजय मिश्रा ने बताया कि मोटर खराब होने की जानकारी जल निगम को दे दी गई है। जल्द ही मोटर को सही करा दी जाएगी।