फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती आज भदौरा से साधेंगी चुनावी समीकरण

Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर मंच तैयार करने में जुटे श्रमिक। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को भदौरा ग्राम पंचायत के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। औरैया समेत आसपास के नौ जिलों के पदाधिकारी और प्रत्याशी इस जनसभा में शामिल होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में कानपुर मंडल के जिलों में बसपा एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। मायावती के सामने इस बार इन जिलों में हाथी को दौड़ने की चुनौती है।
विज्ञापन

मायावती बेला-इंदरगढ़ मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत भदौरा के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके दोपहर 12 बजे आने की जानकारी दी है।
मायावती की इस जनसभा से सियासी समीकरण कितने बदलेंगे यह तो 10 मार्च को पता चलेगा लेकिन पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती कानपुर मंडल में आने वाले औरैया, कन्नौज, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात और फर्रुखाबाद जिलों की विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करके की है। पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा इन जिलों में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
विज्ञापन

Koo App

Live from Auraiya

View attached media content

- Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) 12 Feb 2022



जनसभा में इन जिलों के पदाधिकारियों के साथ ही प्रत्याशियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है। सेक्टर प्रभारी कानपुर मंडल संघप्रिय गौतम ने बताया कि 50 एकड़ के मैदान में जनसभा होगी। मैदान की क्षमता के हिसाब से 30 प्रतिशत लोगों को एकत्रित करने की स्वीकृति जिला प्रशासन से मिली है। कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कल बिधूना में होगी मुख्यमंत्री की जनसभा
मतदान की तारीख करीब आते ही स्टार प्रचारकों का जिले में आना तेज हो गया है। शनिवार को बसपा सुप्रीमो की जनसभा के बाद रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिधूना तहसील के पीछे मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर भाजपाइयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को विधानसभा प्रभारी, संयोजक, महामंत्री, विधानसभा प्रभारियों आदि के साथ बैठक हुई है। इसमें मंच व्यवस्था, भीड़ जुटाने के साथ अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं। दोपहर तीन बजे का कार्यक्रम निर्धारित है, लेकिन प्रोटोकाल प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अखिलेश 16 फरवरी को करेंगे जनसभा
जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 16 फरवरी को ककोर में जनसभा करेंगे। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने बताया कि तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें