फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप खिली तो भीड़ भी निकली

विज्ञापन
फोटो 01एयूआरपी13- दोपहर के समय धूप निकलने पर सड़कों पर दिखी भीड़ का नजारा - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
लगातार चल रही बर्फीली हवाओं के कारण गलन से परेशान लोगों को सोमवार को खिली तेज धूप ने राहत दी। उत्तर पश्चिम दिशा में चलीं हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया। अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवाएं छह से नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में चलीं। रात में हवाएं छह से नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिम दिशा में चलीं। मौसम में आर्द्रता अधिकतम 90 और न्यूनतम 25 प्रतिशत दर्ज की गई।
सोमवार को धूप निकलने पर सुबह से ही बाजारों और सड़कों पर भीड़ देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक ने फरवरी के पहले सप्ताह में कोहरा छाने और गलन होने का अनुमान जताया था लेकिन रविवार देरशाम चली हवाओं से सोमवार को मौसम एकदम बदल गया। आसमान साफ रहा। दोपहर में कड़ी धूप रही। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार को हल्का कोहरा छाने के आसार हैं लेकिन धूप भी खिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें