फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, फंदे से झूलते शवों को देख सिहर उठे लोग

Mon, 01 Feb 2021 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी में औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के बिझलपुर में सोमवार को युवक-युवती ने प्रेम-प्रसंग में फांसी लगाकर जान दे दी। लड़के की शादी तय हो रही थी और लड़की की शादी कहीं और दो महीने बाद होनी थी।
विज्ञापन


पहले शिवभान (20) पुत्र शिवराज निषाद निवासी बिझलपुर ने सुबह करीब 6 बजे घर से शौचक्रिया के लिए कहकर निकला और पास खड़े नीम के पेड़ में तौलिया से फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी की सूचना पर पुलिस ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंची।

वहीं आशमा देवी (20) पुत्री सोबरन निषाद निवासी बिझलपुर ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। आशमा की एक बहन और दो भाई हैं। आशमा सबसे बड़ी थी। आशमा की शादी राहुल पुत्र शिवकुमार से तय हो गई थी। पिता शिवराज का कहना है कि उन्हें प्रेम-प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन


युवक शिवभान तीन भाई-बहन थे। सबसे बड़ी बहन अंशू (30) की शादी तीन साल पहले हो चुकी है। दूसरी लड़की किरण (21) है। शिवभान सबसे छोटा था। उसकी पढ़ाई बन्द हो चुकी है। शिवभान पिता के साथ खेती किसानी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें