फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजा आशा में अनियमिता की दोबारा होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा के ग्राम मौजा आशा में शौचालय, प्रधानमंत्री आवास व निर्माण कार्यो में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने दो स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर जांच के आदेश दिए। जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। तकनीकी जांच से संतुष्ट न होने पर डीएम ने दोबारा प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही जांच में शिथिलता बरतने पर डीएम ने अछल्दा के अवर अभियंता ग्रामीण शांति स्वरूप को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। मौजा आशा के नरोत्तम सिंह ने 10 दिसंबर 18 को ग्राम प्रधान के विरुद्ध मनरेगा, शौचालय, हैंडपंप रिबोर, महात्मा गांधी रोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास व जमीन समतलीकरण में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।
डीएम अभिषेक सिंह ने एसडीएम, जिला कृषि अधिकारी व ग्रामीण अभियंत्रण अछल्दा की संयुक्त कमेटी गठित कर प्रकरण की जांच के आदेश दिए थे। ग्राम प्रधान व सचिव ने टेंडर कोटेशन की कापी उपलब्ध नहीं कराई। माना गया कि कार्य नहीं कराया गया है। वित्तीय स्वीकृति भी नहीं कराई गई। सामग्री आपूर्ति पत्र ग्राम पंचायत को निर्गत नहीं किया गया।
विज्ञापन

कंप्रेटिव चार्ट में तकनीकी अधिकारी के हस्ताक्षर व तारीख सही नहीं पाई गई। अवर अभियंता अछल्दा द्वारा तकनीकी अधिकारी होने के बावजूद आख्या में शासकीय दुरुपयोग की धनराशि नहीं दर्शायी गई। जिस पर अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण शांति स्वरूप गौतम को प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें