फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाग में फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Sun, 29 Mar 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। रामगढ़ रोड स्थित मंडी समिति के पीछे शनिवार सुबह आम के बाग में 45 वर्षीय राजमिस्त्री का शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। चर्चा है कि राजमिस्त्री आठ साल से महिला रिश्तेदार के साथ रह रहा था। उसके जाने व विवाद से वह तनाव में था।
कस्बा नवीन बस्ती पूर्वी निवासी रोहिताश चंद्र गुप्ता के बाग में शनिवार सुबह करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका देखा। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की शिनाख्त फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पीपरपुर निवासी हेतराम (45) के रूप में हुई। हेतराम कस्बे के किशोरगंज मोहल्ले में एक महिला रिश्तेदार के साथ किराये पर रहता था, वह राजमिस्त्री था।
विज्ञापन

मोहल्ले में चर्चा है कि हेतराम पिछले आठ वर्षों से एक महिला रिश्तेदार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से महिला से उसका फोन पर विवाद चल रहा था और महिला उसके संपर्क में नहीं थी, इससे वह काफी तनाव में था। मृतक के भाई अवधराम ने बताया कि महिला कहां है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है, भाई की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

उधर, बाग के चौकीदार ने बताया कि हेतराम अक्सर उससे मिलने आता था, लेकिन घटना वाले दिन वह नहीं दिखा। मौके पर पहुंचे अपराध निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी और फोर्स ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें