फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सौनासी अनंतराम निवासी शिवकुमार की पुत्री निशा दोहरे ने बताया कि 17 जुलाई 2018 को ग्राम बखरिया मुरादगंज निवासी अखिलेश उर्फ राजू से हुई थी। इन दिनों ससुराल वाले भूमिहीन कैंप कालिका जी दक्षिण दिल्ली में रहते हैं। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
एक ढाई साल की बेटी है। 18 अगस्त 2021 को ससुराल वालों ने पीटकर फांसी पर लटकाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने बचाया। पड़ोसियों के जाने के बाद दोबारा पीटकर घर से निकाल दिया, तबसे वह मायके में रह रही है। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पति अखिलेश उर्फ राजू, सास शीला देवी, ससुर राजेंद्र प्रसाद, जेठ अजय कुमार, जेठानी आरती देवी व गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें