फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से की शादी, फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी अंकित। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के पुर्वा रामदास से युवती को बहलाकर ले जाने और मंदिर में शादी के बाद हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को भरोसा पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान शनिवार को भरोसा पुल के पास से आरोपी पुर्वा रामदास निवासी अंकित उर्फ सुधीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी छह अप्रैल 2019 को गांव निवासी कमलेश कुमार की बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया था। तब युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटी के मंदिर में शादी करने की बात जानकर परिजन मान गए थे।
इसके बाद अंकित युवती के साथ सूरत में रहने लगा था। मार्च 2021 में आरोपी ने गांव आकर दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने बेटी को साथ न लाने पर महिला आयोग सेे शिकायती की थी। तब महिला आयोग ने पुुलिस विवेचना शुरू करवाई। विवेचना में सामने आया कि आरोपी ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि आरोपी कई मामलों में वांछित चल रहा था। गश्त के दौरान आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें