फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने महिला से लूटे जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। बेला-बिधूना मार्ग पर सिरयावा श्रमदान के पास खेत में धान की पौध की रखवाली कर रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने जेवर लूट लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिरयावा निवासी रामनरेश की पत्नी शीला देवी रविवार दोपहर तीन बजे बेला-बिधूना मार्ग पर सिरयावा श्रमदान के पास खेत पर धान की पौध की रखवाली कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक आए और धमकाकर महिला से हाथ में पहने लोहे के छल्ले उतारने को कहा। महिला के मना करने पर एक युवक ने महिला को पकड़ लिया और दूसरे युवक ने महिला के कानों से कुंडल व तोड़ियां उतार लीं।
इसके बाद दोनों बाइक से बिधूना की ओर भाग गए। छीनाझपटी में महिला घायल भी हो गई। शाम करीब पांच बजे पति रामनरेश के मनरेगा से काम कर वापस आने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। जिस पर रामनरेश ने पीड़िता के साथ थाने पहुंच पुलिस को लिखित तहरीर देकर घटना बताई। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें