फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब खड़े ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत

Mon, 20 Apr 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज- दिबियापुर मार्ग पर सड़क किनारे खराब खड़े मौरंग लदे ट्रक में एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक के ऊपर सो रहे ड्राइवर की मौरंग में दबकर मौत हो गई। वहीं ड्राइवर केबिन में सो रहे परिचालक को बमुश्किल शीशा तोड़कर बाहर निकाला जा सका। सहायल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



 
शनिवार रात दो बजे सकरावा, सौरिख कन्नौज निवासी ड्राइवर राजेंद्र (40) और परिचालक शीबू मौरंग लदे ट्रक को कालपी से कन्नौज लेकर जा रहे थे। दिबियापुर से सहार के बीच ग्राम सौंथरा अड्डा के पास ट्रक का एक्सल टूट गया। रात में कोई विकल्प न होने पर ड्राइवर राजेंद्र ने ट्रक को सड़क किनारे पहियों के नीच जैक लगाकर खड़ा कर दिया



चालक ट्रक के डाला में लदी मौरंग के ऊपर तथा परिचालक शीबू ड्राइवर केबिन के अंदर सो गया। परिचालक शीबू के अनुसार कुछ देर बाद पीछे से आ रहे अन्य ट्रक ने खड़े हमारे ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन



टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज आवाज के साथ मौरंग लदा खड़ा ट्रक सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। मौरंग के ऊपर सो रहा ड्राइवर राजेंद्र मौरंग में दब गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए।

 
सहायल पुलिस को सूचना दी गई। सहायल थानाध्यक्ष अनवर अहमद एवं पुलिस बल के साथ आसपास के ग्रामीणों ने मिलकर किसी प्रकार से ड्राइवर केबिन में फंसे परिचालक को शीशा तोड़कर सकुशल बाहर निकाला।


ड्राइवर को मौरंग हटाकर बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक चालक के परिजनों ने बताया कि मृतक की चार पुत्रियां हैं और पत्नी मीरा गर्भवती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें