फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती

Mon, 20 Apr 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण संस्थान जामिया समदिया में ईस्वी कैलेंडर के मुताबिक रविवार को पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन हिंदू व मुस्लिम भाइयों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर धार्मिक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मोहम्मद साहब की पैदाइश पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन




रविवार को जामिया समदिया पैगंबर इस्लाम मोहम्मद साहब के जन्म दिन की शुरूआत कुरान पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद नात शरीफ पढ़ी गई।


मुख्य वक्ता हमदर्द यूनिवर्सिटी के लेक्चरार मो. अहमद नइमी ने हिंंदू और मुसलमानों से कहा कि कुरान और चारों वेद हमें एक ही ईश्वर की पूजा करने का संदेश देते हैं। जिस तरह हमारा ईश्वर और अल्लाह एक है। हम सब उसके बंदे हैं। उसी तरह हम सभी को एक होकर रहना चाहिए।


कहा कि आज हम ईश्वी कलेंडर के मुताबिक हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन मना रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में आस्ताना आलिया समदिया के हजरत सैय्यद मोहम्मद अनवर चिश्ती ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन



प्रोफेसर सैय्यद को सुनने उमड़ेगी भीड़- फफूंद। सोमवार रात पटना से पधारे हजरत प्रोफेसर सैय्यद शमीमु्ददीन अल्लामा व गोरखपुर से पधारे मुफ्ती अब्दुल हकीम तकरीक करेंगे। प्रोफेसर सैय्यद को सुनने के लिए पड़ोसी जिलों के लोगो की भीड़ उमडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें