फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुरानी पेंशन की मांग और निजीकरण के विरोध में मार्च

Sat, 02 Aug 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में नारेबाजी करते संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : विरोध प्रदर्शन में नारेबाजी करते संगठन के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
औरैया। पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण को रोकने एवं स्कूल विलय को लेकर शिक्षक व कर्मचारियों के संगठन अटेवा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण बंद करने की मांग की।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय ककोर पर अटेवा संगठन के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मचारियों ने रोष मार्च निकाला। कर्मचारियों ने तिरंगा मैदान में बैठक कर पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन की हुंकार भरी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमन यादव ने ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी छोटेलाल को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश भर में लगभग 15 लाख शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी नई पेंशन स्कीम के तहत आते हैं। लगातार पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के चलते देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। वहीं, स्कूल विलय होने से छोटे बच्चों व बालिकाओं को परेशानी हो रही है। इस मौके पर राशिद सिद्दीकी, एमपी सिंह, देवेंद्र कुमार, अमित पाल, रजनीश कुमार, रमेश विश्वासी, मुहीत, केके गौतम, नितेंद्र सेंगर, नीतू कटियार व पूनम कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें