फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीसीटीवी फुटेज समेत कई सुराग लगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। घर से फसल देखने के निकले युवक का नहर किनारे झाड़ियों में मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य अहम सुराग हाथ लगे हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा के बहारपुरा रोड नेविलगंज निवासी 30 वर्षीय अंकित यादव 13 नवंबर की दोपहर खेत की फसल देखने की बात कहकर निकला था, जिसका शव सोमवार सुबह नहर किनारे झाड़ियों में मिला था। चेहरे, गले, कान और सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया था। दूसरी तरफ घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें अंकित 13 नवंबर को सुभानपुर और इटैली गांव के बीच दो अलग-अलग जगहों पर देखा गया था। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया था। विसरा सुरक्षित होने के बाद अब पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। शव मिलने के बाद दो दिन पुलिस ने जो जांच की उसमें कई अहम सुराग हाथ लगे थे। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया था। अब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Next
AU ऐप में पढ़ें