फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रेमिका व परिवार पर चाकू से हमला करने के आरोपी को जेल

Mon, 18 May 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। प्रेमिका व उसके परिवार पर चाकू से हमला करने के आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया था।
विज्ञापन

बिधूना के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी अवधेश अग्निहोत्री (27) का बेला थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात अवधेश ने प्रेमिका को कई फोन किए लेकिन जब उसने कॉल रिसीव नहीं की तो अवधेश नाराज होकर शनिवार सुबह प्रेमिका के घर पहुंच गया। घर के अंदर जाते ही उसने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने आए पिता व मां पर भी हमला कर घायल कर दिया था।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और भाग रहे आरोपी को पकड़कर पीट दिया, इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज ले गई। वहीं, घायल प्रेमी को बेला सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने प्रेमिका के पिता की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें