फफूंद। करवा चौथ के दिन पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद खुशियों की जगह मातम छा गया। पत्नी से विवाद के बाद जहर खाने से युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव ममरेजपुर सरैया निवासी मोनू बुधवार को दिल्ली से अपने गांव के नजदीक के गांव लोहरई निवासी साढ़ू राजवीर के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़ू के घर पर ही उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उसने जहर खा लिया। परिजन ने तलाश की तो दोपहर करीब दो बजे वह गांव के बाहर गंभीर हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी दिबियापुर ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।