फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: औरैया में ब्लैक फंगस से विधूना के युवक की मौत, हैलट कानपुर में इलाज के दौरान गई जान

Mon, 24 May 2021 12:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

उत्तर प्रदेश के औरैया में रविवार को पहले ब्लैक फंगस रोगी की मौत हो गई। युवक का कानपुर हैलट में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
औरैया में ब्लैक फंगस से पहली मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के औरैया में रविवार को ब्लैक फंगस वायरस से पीड़ित पहले रोगी की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग मरने वाले युवक का रिकार्ड खंगालने में जुट गई है। वहीं, सीएमओ ने देर रात स्वास्थ्य अधिकारियों को बीमारी के प्रति अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


बिधूना कस्बे के सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी पंकज गुप्ता (42) को 10 दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने पर परिजन बिधूना स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। जहां की गई जांच में उन्हें कोरोना पाया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

इलाज के दौरान ही पंकज में ब्लैक फंगस के लक्षण मिलने लगे। इस पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। जहां पर उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने भी ब्लैक फंगस से मौत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद उनका प्रोटोकाल के तहत कानपुर में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। बिधूना स्वास्थ्य केेंद्र प्रभारी ने परिजनों से बात की है। जिस पर उन्हें ब्लैक फंगस होने की जानकारी दी गई है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लैक फंगस से मौत की जानकारी हुई है, मृतक पंकज कहां इलाज हुआ इसका रिकार्ड देखा जा रहा है। बीमारी को लेकर सभी को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें