फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली को लेकर हुए विवाद में चले ईट-पत्थर में महिला घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरियापुर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन लेने गए एक युवक का घटतौली को लेकर राशन डीलर से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को सत्यराम पाल का पुत्र सौरभ गांव डहरियापुर स्थित राशन डीलर मान सिंह की दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन लेने गया। आरोप है कि राशन डीलर की ओर से दिए जा रहे खाद्यान्न में घटतौली होते देख सौरभ ने विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। फिर सौरभ वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद जब लौटा तो उसके साथ गांव के कुलदीप, सचिन, लालाराम लाठी-डंडों से लैस होकर आए और राशन डीलर को गाली-गलौज करने लगे। जब डीलर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। दबंगों के हमले से दुकान पर रखी ई-पॉस मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद महिला मिथलेश कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस संबंध में राशन डीलर मान सिंह ने बताया कि सौरभ बिना मास्क लगाए राशन लेने आया था। जिस पर उसने पहले मास्क लगाकर आने को कहा। इसी बात पर सौरभ गालियां देने लगा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि राशन डीलर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें