फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: काली थार पर रील बनाना पड़ा भारी, पांच हजार रुपये जुर्माना

Mon, 08 Jun 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-42 सड़क पर वाहनों पर हुड़दंग करते आरोपी। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
कुदरकोट। सोशल मीडिया पर रील बनाकर लाइक और फॉलोअर्स बटोरने का चस्का एक युवक को भारी पड़ गया।
विज्ञापन

गाड़ियों के काफिले में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए काली थार पर रील बनने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया। वाहन को सीज कर आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
कुछ दिन पहले अछल्दा थानाक्षेत्र के एक प्रमुख मार्ग पर कई लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकला था। इस काफिले में शामिल कुछ युवक नियमों को ताक पर रखकर चलती गाड़ियों पर स्टंट कर रील बना रहे थे। इसके बाद इस हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने गया। वीडियो में एक युवक काली थार के साथ रौब झाड़ता हुआ नजर आ रहा।
विज्ञापन

सड़क पर हुड़दंगबाजी का यह वीडियो जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई। थार पर रील बनाने वाले की पहचान गांव कुदरकोट निवासी शिवम यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने उसे दबोच लिया और वाहन समेत थाने ले गए। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। अन्य वाहनों की तलाश अछल्दा थाना पुलिस कर रही है। जल्द उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें